Vicky Kaushal को यूं मिल था 'डंकी' में सुखी का किरदार, एक्टर ने सुनाया मजेदार किस्सा

archana vashisht

Updated Mar 19, 2024, 16:17 IST

विक्की कौशल ने डंकी फिल्म में कैमियो कर सबको हैरान कर दिया था। अपने छोटे से रोल से विक्की ने सबको अपना फैन बना लिया था। हाल ही में विक्की ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे उन्हें यह रोल मिला। विक्की ने बताया कि वह राजकुमार हिरानी के साथ काम करने को हर हाल में तैयार थे, जब मुझे पता चला की उनकी फिल्म में एक कैमियो रोल है मैंने बिना स्क्रिप्ट पढ़ें इसके लिए हां कह दी। यहां देखें विक्की ने और क्या खुलासा किया।