विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Abhay

Updated Jul 15, 2024, 21:32 IST

विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विक्की कौशल की ये फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के अलावा विक्की कौशल की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में हैं। विक्की कौशल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को लेकर कई दिनों एक सवाल किया जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है। एक के बाद एक मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इसी बीच विक्की कौशल ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है। विक्की कौशल ने कहा कि खुशखबरी आएगी तो जरूर शेयर करूंगा। साथ ही साथ कहा की कटरीना की प्रेग्नेंसी से जुड़ी सभी खबरें महज एक अफवाह है।