धर्मेंद्र की तबियत नाजुक, डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबियत नाजुक बताई जा रही है। सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो डॉक्टर्स ने उनकी जांच करने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। धर्मेंद्र को लेकर सामने आई ताजा खबर ने लोगों के बीच खलबली मचा दी है और हर कोई परेशान नजर आ रहा है। फैंस लगातार धर्मेंद्र की सलामती की दुआएं कर रहे हैं ताकि बॉलीवुड के हीमैन एक बार फिर से स्वस्थ्य होकर घर लौट सकें। धर्मेंद्र को किस वजह के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ये अभी साफ नहीं है। देओल परिवार ने अभ तक मीडिया को इस बारे में जानकारी नहीं दी है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited