Vasudha Spoiler: टीवी धारावाहिक वसुधा में इन दिनों काफी धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ देव मुसीबत में फंसा हुआ है तो वहीं वसुधा ने उसकी मुसीबतें दूर करने के लिए खास मन्नतें मांगी हैं। शो वसुधा के आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि देव सामने खड़ी मुसीबतों का सामना करने के लिए डिलीवरी बॉय बन जाएगा और उसकी सफलता के लिए वसुधा प्रार्थना करेगी और मन्नत पूरी करने के लिए खास तप करेगी। वसुधा की मन्नत रंग लाएगी या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन अगले एपिसोड में आने वाले ट्विस्ट दर्शकों को चौंका देंगे।