Udne Ki Asha: कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा के शो ने पूरे किये 200 एपिसोड, खूब मना जश्न

ashna malik

Updated Mar 13, 2026, 15:06 IST

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'उड़ने की आशा' ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'उड़ने की आशा' टीआरपी में भी टॉप पर बना रहता है। बीच में शो की टीआरपी थोड़ी लुढ़की जरूर थी, लेकिन एक बार फिर से 'उड़ने की आशा' ने टीआरपी में जबरदस्त वापसी की है और टॉप 5 में जगह बनाई है। 'उड़ने की आशा' सीरियल के 200 एपिसोड भी पूरे हो चुके हैं और इस खास मौके पर जबरदस्त जश्न भी मनाया गया। 'उड़ने की आशा' टीम ने 200 एपिसोड पूरे करने पर पार्टी की, जिसमें सभी सितारे एक से बढ़कर एक बनकर पहुंचे। वहीं कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा ने शो को लेकर एक्साइटमेंट दिखाई।