ट्विंकल खन्ना ने उड़ाया पति अक्षय कुमार के डांस का मजाक, बोलीं- लगा जैसे तेल का कुंआ खोद रहे हैं

Times Now Digital

Updated Mar 11, 2024, 21:09 IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन पर ट्विंकल खन्ना ने खुलकर बात की है। ट्विंकल ने कहा कि मुकेश और नीता अंबानी ने राधिका और अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन के बाद एक स्टैंर्ड सेट कर दिया है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, अच्छा है मेरे बच्चे भागकर शादी करें क्योंकि अक्षय कुमार तो 10 बजे रात के बाद जाग नहीं सकते हैं। मेरे और मेरे हसबैंड के लिए 20 लोगों को भी होस्ट करना बहुत मुश्किल है। मैं तो नीता भाभी जितना अच्छा डांस भी नहीं करतीं। एक्ट्रेस ने आगे पति के डांस पर कमेंट करते हुए कहा कि वो पंचिंग डांस स्टेप कर रहे थे जिसे उन्होंने उसी एनर्जी के साथ 33 बार किया। वो ऐसे तो जामनगर में एक तेल का कुआं खोद सकते हैं।