इतने सालों से राज करने वाले शो जिनमें 'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' शामिल हैं, वो तुलसी के आते ही फिके पड़ गए। दरअसल अभी 5 दिन पहले ही एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी पर दस्तक देने आ चुका है। टीवी पर आते ही इस सीरियल ने तहलका मचा दिया। शो ने 5 ही दिन में पुराने वाले सीरियल्स की बैंड बजा के रख दी। (KSBKB2) ने इतनी ज्यादा टीआरपी कमाई जिसे देखकर काफी लोगो को धक्का लगा। इस वीडियो में हम यही देखने वाले हैं कि कैसे तुलसी ने एकदम से इतना तगड़ा कम बैक किया।