Rakhi Sawant का धड़का इस पाकिस्तान एक्टर के लिए दिल, क्या तीसरी बार लेंगी सात फेरे?

Rakhi Sawant Wants To Marry Again: एक्ट्रेस राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वो जल्द ही तीसरी बार शादी करने जा रही हैं। राखी का कहना है कि वो जल्द ही पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान संग निकाह करेंगी। विवादों में हमेशा घिरे रहने वाली एक्ट्रेस कहती हैं कि शादी पाकिस्तान में इस्लामी रीति-रिवाजों से होगी। रिसेप्शन भारत में होगा और हम हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाएंगे। आखिरी में हम दुबई में सेटल होंगे। यह सब सुनते ही फैंस हैरान है कि क्या असलियत में राखी सावंत अब पाकिस्तान मुल्क की बहु बनेंगी?

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited