TMKOC: असित मोदी संग विवाद में पलक सिंधवानी के सपोर्ट में आईं जेनिफर, शो को बताया 'जेल'

ashna malik

Updated Sep 28, 2024, 15:08 IST

टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमाया हुआ है। शो भले ही लोगों का छोटे पर्दे पर खूब मनोरंजन करता है। लेकिन असल जिंदगी में कैमरे के पीछे की कहानी कुछ और ही है। दरअसल, पलक सिंधवानी ने असित मोदी और उनकी टीम पर मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अब जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने पलक सिंधवानी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ये प्रोडक्शन टीम का हमेशा का ड्रामा रहा है, ये किसी को भी खुशी से निकलने नहीं देते। जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 'जेल' भी बताया।