द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 की पहली गेस्ट बनीं प्रियंका चोपड़ा, हंसी से देसी गर्ल के गाल हुए दर्द
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 का आगाज होने वाला है। एक बार फिर अपने जोक्स से कपिल और उनकी टीम लोगों को हंसाने लौट रही है। मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है जिसमें सीजन 4 की पहली मेहमान बन आई हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका के आते ही कपिल शर्मा उन्हे अपनी इंग्लिश में इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। सिर्फ यही नहीं प्रियंका से कपिल शर्मा सरेआम फ्लर्ट भी करते हैं। बता दें शो 20 दिसंबर से रात 8 बजे टेलिकास्ट होगा। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजमौली की अपकमिंग 'वाराणसी' में नजर आएंगी।
अगली खबर

04:13

05:11

02:30

08:31
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









