The 50: रजत दलाल संग अफेयर की खबरों पर चाहत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो मेरा भाई है'

Abhay

Updated Feb 22, 2026, 12:34 IST

The 50: शो से बाहर आने के बाद चाहत पांडे ने आखिरकार उन वायरल अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी, जिसमें उनका नाम रजत से जोड़ा जा रहा था। चाहत ने बहुत साफ-साफ कहा कि उनके और रजत के बीच कोई लव एंगल नहीं है। उन्होंने बताया कि रजत उनके लिए भाई जैसा है और दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। चाहत ने कहा कि लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल करके व्यूज और ट्रेंड्स बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने खानजादी के आरोपों पर भी सवाल उठाया। चाहत ने पूछा कि अगर ये बातें सच होतीं, तो शो में वो पल क्यों नहीं दिखाए गए? वो चाहती हैं कि लोग ऐसी अफवाहें फैलाना बंद करें। चाहत ने ये भी बताया कि इन अफवाहों से उनकी फैमिली पर बहुत बुरा असर पड़ा, खासकर उनकी मां बहुत दुखी हुईं। वो चाहती हैं कि अब सब ये बात समझ लें और उन्हें शांति से रहने दें।