टेली टॉक इंडिया जल्द ही लेकर आ रहा है एक नया शो, जिसका नाम है 'जिंदगी अनकट'। इसमें टीवी सितारों की जिंदगी के वो पन्ने खुलेंगे, जो कभी भी दुनिया के सामने नहीं आए हैं। यह शो 24 अगस्त शाम 5 बजे से शुरु होगा। शो के पहले सीजन में अभिषेक कुमार, सुम्बुल तौकीर, समृध्दि शुक्ला, शरद मल्होत्रा, फरमान हैदर जैसे स्टार्स शामिल होंगे, जो न केवल चटपटी बातें करें बल्कि फैंस के सामने अपनी जिंदगी को खोलकर भी रखेंगे। अब तक जिन सितारों को दर्शकों ने सिर्फ टीवी स्क्रीन पर देखा है, वो अब स्क्रीन से बाहर आकर अपनी रियल लाइफ फैंस के साथ शेयर करेंगे। टेलीटॉक इंडिया हमेशा से ही अपने दर्शकों के लिए टीवी इंडस्ट्री की इनसाइड खबरें देता रहा है लेकिन इस दफा हम टीवी इंडस्ट्री के सितारों की जिंदगी की इनसाइड तस्वीर दिखाएंगे।