Apurva Official Trailer: कॉमेडी छोड़ विलेन बने राजपाल यादव, तारा सुतरिया की एक्टिंग देख हैरान हुए फैन

archana vashisht

Updated Oct 26, 2023, 14:30 IST

Apurva Official Trailer : बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इस बार दमदार एक्टिंग और बेहतरीन कहानी के साथ फिल्मी दुनिया में वापिस आ गई है. उनकी अपकमिंग फिल्म अपूर्वा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म अपूर्वा एक क्राइम थ्रिलर स्टोरी है. यह फिल्म तारा सूतरिया के इर्द-गिर्द घुमती दिखाई देती है. फिल्म में अपूर्वा का किडनैप हो जाता है और वह बचने के लिए लाख जतन करती है. फिल्म में तारा के आलावा राजपाल यादव दमदार किरदार में हैं जो इस बार विलेन बनकर दिखाई दे रहे हैं. इसके आलावा अभिषेक बनर्जी का रोल भी दमदार है. फिल्म 15 नवंबर को हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है.