Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की जीत को हजम नहीं कर पा रहे ये सितारे, जल-भुनकर हो रहे हैं राख

टीवी के चर्चित शो "बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना ने जीत दर्ज की और फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल व अमाल मलिक को करारी मात दी। गौरव खन्ना की जीत से जहां उनके परिवार और फैंस में खुशी की लहर है तो वहीं उन्हीं के को-कंटेस्टेंट्स इस जीत से जरा भी खुश नजर नहीं आए। जीशान कादरी से लेकर फरहाना भट्ट तक ने 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना की जीत पर सवाल उठाया है। तान्या मित्तल ने तो मीडिया के सामने ये भी कहा कि अच्छा गौरव खन्ना जीत गए हैं? मुझे पता नहीं चला क्योंकि मैं खुद को देखने में बिजी थी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited