Taali: गाली से लेकर ताली तक का सफर दिखाएंगी सुष्मिता सेन, ट्रेलर देख फैंस हुए हक्के बक्के

Khushboo Dogra

Updated Jul 29, 2023, 14:27 IST

Taali: एक्स मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की अपकमिंग फिल्म वेब सीरीज ताली (Taali) का फर्स्ट ट्रेलर रिलीज हो गया है। सुष्मिता सेन फिर एक बार ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। ये सीरीज ट्रांसजेंडर गौरी सावंत (Gauri Sawant) के जिंदगी पर आधारित है। मेकर्स ने ट्रेलर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है कि गाली से ताली तक के सफर की ये कहानी। पेश है भारत की ट्रांसजेंडर के श्रीगौरी सावंत की लड़ाई की कहानी। इसी के साथ ये ट्रेलर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की सुष्मिता दें ट्रांसजेंडर रोल में काफी उम्दा एक्टिंग कर रही है।