Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग के लिए इस न्यूज आउटलेट को लिया आड़े हाथों, जमाने के सामने मारा तंज

ashna malik

Updated Jun 5, 2024, 15:38 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। स्वरा भास्कर ने बीते दिन लोकसभा चुनाव के परिणाम पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी थी। लेकिन हाल ही में स्वरा भास्कर एक पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गईं, जिसमें उन्होंने एक न्यूज आउटलेट को जमकर फटकार लगाई। दरअसल, उस न्यूज आउटलेट ने स्वरा भास्कर के वजन को लेकर आर्टिकल लिखा था, जिसपर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की। स्वरा भास्कर ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि देश में मेरे वजन से भी ज्यादा जरूरी मुद्दे हैं।