Dharmendra की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए सनी देओल, ईशा और अभय ने भी किया एक्टर को याद

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। धर्मेंद्र ने बीते महीने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी कमी आज भी लोगों को काफी खल रही है। वहीं आज धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है और इस खास मौके पर फैंस ही-मैन को याद करते नहीं थक रहे हैं। दूसरी ओर धर्मेंद्र के बच्चों यानी सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल ने भी पोस्ट शेयर कर उनके लिए अपने दिल की बात लिखी। वहीं अभय देओल ने धर्मेंद्र के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की और उनसे जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited