बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ खबरें ये आ रही थी कि सुनीता ने धोखा देने, अलग रहने और क्रूरता का आरोप लगाते हुए गोविंदा से तालाक के लिए कोर्ट में अर्जी की थी। तो वहीं दूसरी तरफ कपल की बेटी टीना आहूजा और गोविंदा के मैनेजर ने इस खबर को झूठा बता दिया। इन्ही सब के बीच अब सुनीता ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसे सुनकर सारे हैरान हैं। उनका कहना है कि सैयारा में अहान पांडे से ज्यादा अच्छा मेरा बेटा यशवर्धन लगता। इसी के साथ सुनीता ने हसीन एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के लिए भी काफी कुछ बातें बोली हैं।