सुहाना खान और अगस्त्य नंदा फिर दिखे साथ, मामू अभिषेक की मिली कंपनी

Poonam Shukla

Updated Jul 24, 2024, 16:13 IST

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ नजर आईं। उनके साथ अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा भी थे। सुहाना फ्लोरल ड्रेस और हील्स में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि अगस्त्य ने कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट, जींस और स्नीकर्स पहना था। इस आउटिंग ने उनके रिलेशनशिप को लेकर अफवाहों को हवा दे दी है, जिससे प्रशंसकों और मीडिया में उत्साह है। अब ये उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं।