सलमान खान से जुड़े हैं सोनाक्षी-जहीर की लव स्टोरी के तार, ऐसे भाईजान बने मददगार

Abhay

Updated Jun 24, 2024, 21:11 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले कपल की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही थीं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लव स्टोरी के तार सलमान खान से जुड़े हुए हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान के घर पर रखी गई पार्टी में हुई थी। इस पार्टी के बाद कपल की लव स्टोरी में चर्चा में आ गई थी।