Jatadhara का धांसू टीजर हुआ रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा के अवतार ने खींचा ध्यान

Abhay

Updated Aug 8, 2025, 12:13 IST

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म जटाधारा का टीजर आज यानी 8 अगस्त को रिलीज हो गया। फिल्म के इस टीजर का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म के टीजर में सोनाक्षी सिन्हा एकदम नए अवतार में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा के नए रोल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये एक माइथोलॉजिकल-सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जो भारतीय पौराणिक कथाओं और आधुनिक कहानी को जोड़ती है। टीजर में सुधीर बाबू भगवान शिव की छाया में योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है।