Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने साझा की अनदेखी तस्वीरें, रोमांटिक अंदाज में नजर आया कपल

ashna malik

Updated Jun 26, 2024, 14:19 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। बीती 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बीते 7 साल से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में जहीर इकबाल के साथ शादी की अनदेखी तस्वीरें भी साझा कीं। एक फोटो में जहां सोनाक्षी सिन्हा अपने पति के माथे पर किस करती दिखाई दीं तो वहीं दूसरी फोटोज में भी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रोमांटिक अंदाज नजर आया।