सोहेल खान और सिकंदर खेर में हुआ था झगड़ा, अश्मित पटेल ने किया खुलासा

Priyanka Jha

Updated Jun 10, 2024, 20:51 IST

अश्मित पटेल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि सोहेल खान और सिकंदर खेर के बीच में नाइटक्लब में झगड़ा हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की थी। मैं तो दोनों के बीच में बीचबचाव कर रहा था। इसके बावजूद दोनों ने मुझे मारा। मेरा इस झगड़े से कोई लेना देना नहीं था। मैंने सिकंदर को बाहर ले जाने की कोशिश की। वो जिद करता रहा कि उसे अभी बात करनी है। मैेंने कहा जब सब शांत हो जाएंगे तब बात करना। एक्टर ने बताया कि मैं लड़ाई खत्म करवाना चाहता था। इस दौरान दोनों ने मुझ पर भी घूसे चलाए। गुस्से में मैंने भी सिंकंदर को मारा। इस वजह से आज भी वो मुझसे नाराज है।