SO LONG VALLEY OFFICIAL TRAILER : डर को करीब से देखने का मिलेगा मौका, हिमाचल की वादियों में होने जा रहा है बड़ा बवंडर

archana vashisht

Updated Jul 10, 2025, 22:36 IST

SO LONG VALLEY OFFICIAL TRAILER : त्रिधा चौधरी, आकांक्षा पुरी और विक्रम कोचर स्टारर फ़िल्म 'सो लॉन्ग वैली' का दमदार ट्रेलर जारी हो गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। मान सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपनी दमदार स्टारकास्ट और कसी हुई और जबरदस्त सस्पेंस से भरी हुई कहानी दर्शकों को जबरदस्त थ्रिल का अनुभव कराने के लिए तैयार हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। जिसमें एक्टर विक्रम कोचर को किलर के रूप में दिखाया गया है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में हिमाचल की खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों के दृश्य देखने को मिलेंगे। फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हो रही है इसे बिल्कुल भी मिस न करें