KSBKBT 2: टीआरपी में फिर नं. 1 बनने पर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- TV का युग वापिस आ गया

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 8, 2025, 11:24 IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने हाल ही में अभी टेली टॉक से बातचीत की, जिसमें उन्होंने शो को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का धन्यवाद किया। सीरियल की प्यारी बहू तुलसी से जब पूछा गया कि 'आपको कैसा लग रहा है, शो ने आते ही रिकॉर्ड तोड़ दिया'। इसका खुशी से जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि '25 साल बाद यह पहली बार हुआ है कि कोई शो वापस आया हो और इसे OTT पर भी 8 गुना ज्यादा प्यार दिया है', 'तो उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं'। बता दें कि 25 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी के बाद स्मृति ईरानी बेहद ही खुश हैं, जो कि इस वीडियो में साफ जाहिर हो रहा है।