Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट-तान्या मित्तल की दोस्ती में आई दरार

Rahul Sharma

Updated Nov 18, 2025, 12:58 IST

Bigg Boss 19: सलमान खान का विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 19 इंटरनेट पर लड़ाइयों और झगड़ों की वजह से खबरों में बना रहता है। इस शो के प्रतियोगी हर दिन दर्शकों को मजेदार कंटेंट देते हैं, जो उनका खूब मनोरंजन करता है। शो में कई दफा ऐसे-ऐसे लोगों के बीच लड़ाइयां देखने को मिलती हैं, जिसकी दर्शकों को उम्मीद भी नहीं रहती है। अब फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के बीच छिड़ी जंग को ही ले लीजिए, किसने सोचा था कि ये दोनों आपस में ऐसे भिड़ जाएंगे कि इनकी दोस्ती खतरे में पड़ जाएगी।