Sania Mirza से रिश्ता टूटते ही शोएब मलिक ने बसाया घर, पाकिस्तानी एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

ashna malik

Updated Jan 20, 2024, 17:39 IST

मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के एक्स पति शोएब मलिक ने तलाक की खबरों के बीच शादी रचा ली है। उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी की, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को लेकर शोएब मलिक जमकर ट्रोल भी हो रहे हैं। बता दें कि हर किसी के मन में ये सवाल था कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक कब हुआ। हालांकि टेनिस प्लेयर के पिता इमरान मिर्जा ने बताया कि सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से खुला (तलाक) लिया था। वहीं मामले पर अभी तक सानिया मिर्जा की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि सानिया ने कुछ दिनों पहले ही शादी और तलाक से जुड़ी पोस्ट भी शेयर की थी।