O Romeo First Song Release: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने किया किस, ओ रोमियो का पहला गाना रिलीज

O Romeo First Song Release: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में शाहिद की फिल्म ओ रोमियो का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस बीच फिल्म का पहला गाना 'हम तो तेरे ही लिए थे' आज रिलीज हो गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी किस करते नजर आ रहे है। गाने में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली है। गाने में अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज होगी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited