बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान का उनकी पत्नी सीमा सजदेह से तलाक हो गया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान सीमा सजदेह ने सोहेल से तलाक लेने को बड़ा खुलासा किया। सीमा ने बताया कि जब एक रिश्ते में दो इंसान खुश नहीं हैं और रोजाना लड़ाई होती है तो इसका सीधा असर बच्चों पर पड़ता है। यही वजह से थी कि सीमा ने इस रिश्ते को खत्म करना सही समझा। वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत ने दिल्ली में इजराइल के राजदूत से मुलाकात की और संकट के बीच अपना समर्थन दिया। राजकुमार राव को नए चुनाव आयोग का राष्ट्रीय आइकन नियुक्त किया गया।