स्टार्टअप और हवाई जहाज की दुनिया पर आधारित एक अविश्वसनीय कहानी को देखाने अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले अब 18 जून 2024 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मूवी के ट्रेलर में आम आदमी को बड़े सपने देखने और अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करने की सीख दी गई है। हालांकि ट्रेलर देखने के बाद आपको अक्षय कुमार और राधिका मदान की कैमिस्ट्री थोड़ी अजीब लग सकती है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां देखें पूरा ट्रेलर।