Sanam Beraham: रिलीज होते ही चा गया ईशा और बसीर का 'सनम बेरहम', 14 लाख के पार पहुंचे व्यूज

ashna malik

Updated Jan 13, 2026, 11:25 IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा मालवीय और एक्टर बसीर अली हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आए हैं। ईशा मालवीय और बसीर अली का गाना 'सनम बेरहम' यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुका है। खास बात तो यह है कि गाने ने आते ही यू-ट्यूब पर तूफान मचाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'सनम बेरहम' धोखेबाजी पर आधारित है जिसमें ईशा मालवीय और बसीर अली दोनों ही की एक्टिंग बेहद कमाल की दिखी। खास बात तो यह है कि बसीर अली और ईशा मालवीय के गाने ने यू-ट्यूब पर भी तूफान मचा दिया है। गाने के व्यूज 14 लाख से भी ज्यादा हो चुके हैं।