'मां इनती बंगराम' का धांसू टीजर हुआ रिलीज, सामंथा रुथ प्रभु के अवतार ने बनाया दीवाना

Abhay

Updated Jan 9, 2026, 14:00 IST

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मां इनती बंगराम को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म मां इनती बंगराम को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में मां इनती बंगराम से सामंथा रुथ प्रभु का लुक सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब इसके बाद सामंथा रुथ प्रभु की इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म मां इनती बंगराम में सामंथा रुथ प्रभु में डबल रोल में नजर आ रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु का एक्शन अवतार लोगों को काफी हैरान कर रहा है।