Salman Khan की सलामती की दुआ करने निजामुद्दीन दरगाह पहुंचीं बहन अर्पिता, भाई की खातिर मांगी मुराद

ashna malik

Updated Apr 23, 2024, 15:42 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ ही दिनों पहले सलमान खान के घर के बाहर ओपन फायरिंग का मामला हुआ था, जिसमें दो अज्ञात लोगों ने उनके घर के बाहर फायरिंग की थी। सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियों ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। सबने सलमान खान की सलामती की दुआ मांगी। वहीं अब उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा भी भाईजान के लिए मन्नत-मुरादें मांगने निजामुद्दीन दरगाह पहुंचीं। इससे जुड़ी अर्पिता खान शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।