Salim-Javed की 'शोले' को दोबारा बनाएंगे सलमान खान, खुद के खाते में लिखेंगे ये किरदार

ashna malik

Updated Aug 23, 2024, 15:59 IST

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। सलमान खान ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में इच्छा जाहिर की कि वह सलीम-जावेद द्वारा लिखी गई 'शोले' को दोबारा बनाना चाहते हैं। बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने मुख्य भूमिका अदा की थी। लेकिन सलमान खान ने मूवी के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं खुद इसमें जय का रोल अदा कर सकता हूं। इसके अलावा सलमान खान ने कहा कि गब्बर का किरदार भी उन्हें खूब सूट करेगा।