Salman Khan ने फिर शुरू की Sikander की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीर

Priyanka Jha

Updated Sep 2, 2024, 22:20 IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी एक्शन फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में है। एक्टर को फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी जिसकी वजह से सिंकदर की शूटिंग के दौरान रोक दी गई थी। एक्टर की लेटेस्ट तस्वीरें सेट से सामने आई है। फोटो में सलमान फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग ग्रैंड सेट पर हो रही है जिसमें मुंबई की अलग-अलग जगहों को दिखाया गया है। इस ग्रैंड सेट का बजट लगभग 15 करोड़ रुपये है और इस शेड्यूल की शूटिंग करीब 45 दिन तक चलेगी। इसके बाद मेकर्स फिल्म को हैदराबाद के एक पैलेस में शूट करेंगे। एक्टर फिल्म में दो अलग-अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में धुआंधार एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।