Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस के पास आए फिरौती के मैसेज

ashna malik

Updated Oct 30, 2024, 14:09 IST

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान पर लगातार जान का खतरा मंडरा रहा है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लेकिन इसके बाद से ही सलमान खान को अभी तक कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हाल ही में मुंबई पुलिस के ट्राफिक डिपार्टमेंट के पास मैसेज आया, जिसमें उनसे 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। मैसेज में लिखा था कि अगर उन्हें पैसे नहीं मिले तो सलमान खान को जान से मार दिया जाएगा। इस मैसेज के बाद से ही प्रशासन सतर्क हो गया है और मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम भी किये हैं।