धूमधड़ाके के साथ मना सलमान खान की भांजी का जन्मदिन, बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ ऑरी ने भी जमाया रंग

ashna malik

Updated Dec 23, 2023, 17:28 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की भांजी आयत शर्मा का बीते दिन जन्मदिन मनाया गया, जिसमें परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के नामी सितारे भी शामिल हुए। अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी पर शानदार इंतजाम किया था, जिसे देख किसी की भी आंखें खुल जाएं। वहीं जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख के साथ-साथ ऑरी भी आयत शर्मा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। वहां सबने खूब एंजॉय किया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। बता दें कि आयत अपने मामू सलमान खान की भी लाडली हैं। अक्सर सलमान खान उनके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते नजर आते हैं।