बप्पा के विसर्जन पर झूम उठे सलमान खान, क्रेजी डांस कर माहोल में लगाई आग

archana vashisht

Updated Aug 29, 2025, 13:29 IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बीते दिन गणेश चतुर्थी को बड़े धूमधाम से मनाया। भाईजान बप्पा का स्वागत करने से ज्यादा उनके विसर्जन पर खुश दिखाई दिए । एक्टर का विसर्जन वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बप्पा के लिए झूमकर डांस किया। जी हां सलमान ने विसर्जन के दौरान काफी क्रेजी डांस किया, जिसे देख सारे फैंस हैरान हो गए। इसी बीच बॉलीवुड के फेवरेट कपल सोनाक्षी सिंहा और जहीर इकबाल भी सलमान का साथ देने मैदान में उतरे।