Salman Khan ने खत्म की अरिजीत सिंह संग सालों पुरानी दुश्मनी, Tiger 3 के लिए मिलाया हाथ

ashna malik

Updated Oct 19, 2023, 22:41 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। उनकी यह मूवी दिवाली पर धमाका करने के लिए तैयार है। सलमान खान की 'टाइगर 3' में उनके साथ-साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। लेकिन इन सबसे इतर खास बात तो यह है कि सलमान खान के लिए इस मूवी में खुद अरिजीत सिंह भी गाना गाते नजर आएंगे। इस बात का ऐलान खुद सलमान खान ने किया है। बता दें कि सलमान खान और अरिजीत सिंह में सालों से दुश्मनी छिड़ी हुई थी, लेकिन इस मूवी के लिए दोनों फिर से साथ आ गए हैं।