जेह अली खान के कमरे में छुप गया था चोर, सैफ अली खान को देखते ही निकाला चाकू

Rahul Sharma

Updated Jan 16, 2025, 18:19 IST

मीडिया के हाथ लगी जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान के घर में चोरों ने रात को लगभग 2:30 बजे के आसपास एंट्री मारी थी। घुसते ही चोर सीधे नन्हे नवाब जेह अली खान के कमरे में छुप गए थे। जब सैफ अपने कमरे से बाहर आए और उनका सामना चोरों से हुआ तो उनमें हाथापायी हुई। इस हाथापायी में सैफ अली खान बुरी तरह से घायल हो गए। चोरों ने सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से हमला किया। इन हमलों में से एक हमला काफी तगड़ा था, जो सैफ की रीढ़ की हड्डी के आसपास किया गया था।