बसीर अली के एविक्शन से खुश नहीं सचिन शर्मा, बोले 'उसके साथ गलत...'

टीवी स्टार सचिन शर्मा बीती रात अपने दोस्त दिग्विजय राठी की बर्थडे पार्टी अटेंड करने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बात की। सचिन ने इस दौरान बसीर अली के एविक्शन पर भी जुबान खोली और खुले तौर पर इसे गलत बताया। सचिन ने कहा कि बसीर अली को जिस तरह से निकाला गया, वो सरासर गलत था। बता दें बसीर अली बिग बॉस 19 में एक दमदार प्रतियोगी के रूप में उभर रहे थे, जिसके बाद उनका अचानक से हुआ एविक्शन लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited