Rimi Sen ने प्लास्टिक सर्जरी करवाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने बोटॉक्स और फिलर्स...

Priyanka Jha

Updated Aug 6, 2024, 17:04 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो वायरल होने के बाद फैंस का दावा है कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवाने पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी नहीं बल्कि बोटॉक्स, फिलर्स और पीआरपी ट्रीटमेंट लिया है। रिमी ने कहा कि अगर मुझे लगेगा तो मैं देखूंगी। लेकिन अभी तो इन चीजों से ही काम चल रहा है। एक्ट्रेस ने कहा मेरा नया लुक लोगों को पंसद आ रहा है। इन ट्रीटमेंट्स के जरिए कोई भी अच्छा लग सकता है। एक्ट्रेस का चेहरा पहले से काफी बदला लग रहा है।