सलमान खान की हीरोइन बनीं Rashmika Mandanna, Sikander में निभाएंगी लीड रोल

Priyanka Jha

Updated May 9, 2024, 19:24 IST

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एनिमल, पुष्पा 2 के बाद अब सलमान खान के साथ सिकंदर में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने इस खबर को कंफर्म किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि आप लोग मेरे नए प्रोजेक्ट के बारे में पूछ रहे थे। मैं सिकंदर से जुड़ कर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। सलमान और रश्मिका को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। रश्मिका और सलमान की पेयरिंग पर साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि स्क्रिप्ट की डिमांड फ्रेश पेयरिंग की थी। हमने रश्मिका को स्क्रिप्ट सुनाई। वो इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस एआर मुरुगादॉस के विजन से भी काफी खुश है। ये एक्शन ड्रामा से कही ज्यादा है।