रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ लिया एक्शन, दर्ज कराया पुलिस केस
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में रणवीर सिंह सरकार के खिलाफ बोलते हुए नजर आए। रणवीर सिंह का ये फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद रणवीर सिंह ने इसको लेकर रिएक्शन दिया। रणवीर सिंह ने कहा कि डीपफेक से बचो दोस्तों। अब इस मामले में रणवीर सिंह ने एक और कदम उठाया है। रणवीर सिंह ने इस डीपफेक वीडियो के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। रणवीर सिंह से जुड़ी ये खबर खूब वायरल हो रही है।
अगली खबर

03:01

03:04

03:03

02:59
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited