Rangeela Trailer: 90 के दशक की कल्ट फिल्म रंगीला का 4K, HD ट्रेलर जारी, 28 नवम्बर को होगी रिलीज़

Times Now Digital

Updated Nov 10, 2025, 20:33 IST

Rangeela Trailer: 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म रंगीला को 30 साल बाद फिर से रिलीज़ किया जा रहा है. ऐसे में 28 नवम्बर को रिलीज़ से पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है. उर्मिला मांतोडकर, आमिर खान और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों से सजी राम गोपाल वर्मा की 90 के दशक में दर्शकों में दिलों पर जादू की तरह छा जाने वाली फिल्म रंगीला अब और भी बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ रिलीज़ की जा रही है जो दर्शकों के सिनेमाई एक्स्पीरीअन्स को और भी अधिक रंगीन बना देगी. रंगीला का 2 मिनट 33 सेकंड का ट्रेलर आपको फिर से 1995 में रिलीज़ हुई इस जादुई सिनेमा के खूबसूरत सफर पर ले जाता है। रंगीला का सिनेमाघरों में दोबारारिलीज़ होना, अल्ट्रा रिवाइंड के तहत दूसरी फ़िल्म है, जो अल्ट्रा मीडिया समूह की एक विशेष पहल है । आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ अभिनीत और ए.आर. रहमान के संगीत से सजी, रंगीला 28 नवंबर, 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में वापसी कर रही है, और एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को 90 के दशक का जादू देखने को मिलेगा.