Randeep Hooda की शादी के कार्ड में छिपा है ये खास संदेश, खूब हो रहा है वायरल

archana vashisht

Updated Dec 7, 2023, 18:22 IST

बॉलीवुड के नए कपल रणदीप हुड्डा और लीन लेशराम ने हाल ही में अपनी सिम्पल शादी से सबको हैरान कर दिया है। मणिपुर में शादी के बाद अब फैंस उनके मुंबई रीसेप्शन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रणदीप ने अपनी शादी के कार्ड की तस्वीरें शेयर की हैं। यह कार्ड बहुत हटकर है क्योंकि इस कार्ड में घोड़े की नाल लगी हुई है। यह इन्वाइट कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।