Rakhi Sawant की जान पर मंडरा रहा है खतरा, मिल रही है बीच रास्ते जान से मारने की धमकी

ashna malik

Updated May 22, 2024, 15:29 IST

टीवी और बॉलीवुड में छाने वाली राखी सावंत पर इन दिनों मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। राखी सावंत का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था। दरअसल, उनके पेट में ट्यूमर पाया गया था, जिसके बाद डॉक्टर ने जल्द से जल्द उनकी सर्जरी करने का फैसला किया। लेकिन राखी सावंत की जान पर आया खतरा यहीं नहीं रुका। उनकी वकील फालगुनी ब्रह्मभट्ट ने बताया है कि अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्हें कई ऐसे मैसेज आए हैं, जिसमें बहुत ही गंदी भाषा का प्रयोग किया गया है, साथ ही राखी सावंत से कहा गया है कि उसे बीच रास्ते में मार दिया जाएगा।