Digvijay Rathee को पीटने होटल तक पहुंच गए रजत दलाल, सरेआम बोले- थप्पड़ मारते हुए ले जाऊंगा

ashna malik

Updated Mar 5, 2025, 15:40 IST

टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल और दिग्विजय राठी के झगड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रजत दलाल को बिग बॉस 18 में दिग्विजय राठी ने क्रिमिनल कह दिया था। इस बात का अब रजत दलाल बदला लेते नजर आए। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रजत दलाल ने दिग्विजय सिंह राठी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि तूने कहा था ना कि ये क्रिमिनल है, इसके मां-बाप को इसके साथ रहने में शर्म आती है। वहीं जब दिग्विजय राठी ने पूछा कि उन्होंने ये सब कब कहा तो रजत दलाल ने जवाब दिया, "भाई थप्पड़ मारता हुआ सड़क तक ले जाऊंगा।"