Raid 2 Trailer: रितेश देशमुख की नींदें उड़ाने आए अजय देवगन

Rahul Sharma

Updated Apr 8, 2025, 13:21 IST

Raid 2 Trailer: अभिनेता अजय देवगन की नई फिल्म रेड 2 के ट्रेलर का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे। मेकर्स ने 8 अप्रैल के दिन रेड 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें वो रितेश देशमुख के साथ भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। जहां अजय देवगन एक ईमानदार अधिकारी के रूप में दिखेंगे, वहीं रितेश देशमुख भ्रष्ट नेता के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म रेड 2 में वाणी कपूर और रजत कपूर जैसे अभिनेता भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।