वायरल वीडियो में राघव जुयाल बॉम डिगी' फेम साक्षी मलिकके साथ किसी बात पर झगड़ते नजर आए। वीडियो में जहां पहले साक्षी मलिक ने राघव जुयाल के बाल खींचकर उन्हें मारने की कोशिश की तो वहीं बाद में राघव जुयाल ने भी बातों-बातों में साक्षी मलिक को तमाचा मार दिया। दोनों का ही गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। झगड़े के बीच साक्षी मलिक रोती दिखाई दीं, वहीं राघव जुयाल ने कहा, "खुद का कोई ईमान-धर्म नहीं है तुम लोगों का।" बता दें ये एक एक्टिंग की प्रैक्टिस वीडियो था जिसमें उनको ऐसा किरदार प्ले करना था। दोनों ही कलाकार ने अपनी सफाई दी और लोगों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब भी दिया।